श्री दिगंबर जैन समाज, नेमिनगर जैन कॉलोनी की ओर से परम पूज्य आर्यिका सुनय मति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिनवाणी पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6.45 बजे जिनाभिषेक शांति धारा से हुई। इसके पश्चात जिनवाणी की पूजा प्रात 8 बजे से प्रारंभ हुई। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। श्री दिगंबर जैन समाज, नेमिनगर जैन कॉलोनी की ओर से परम पूज्य आर्यिका सुनय मति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिनवाणी पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6.45 बजे जिनाभिषेक शांति धारा से हुई। इसके पश्चात जिनवाणी की पूजा प्रात 8 बजे से प्रारंभ हुई। पूजा में समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया और मंत्री गिरीश पाटोदी, गिरीश काला सहित अनेक धर्मानुरागी बंधुओं ने शामिल हो कर पुण्यार्जन प्राप्त किया।
किरण बड़जात्या के सानिध्य में रेखा पतंगिया, प्रतिभा अजमेरा, ज्योति जैन, ममता बज, संगीता जैन, नीति जैन, मंजु पापड़ीवाल, उषा काला, उषा कासलीवाल, सुशीला सिलवानी, प्रमोदिनी, रवींद्र जैन, मधु जैन, प्रमिला जैन, ज्योति सेठी, निर्मला पाटोदी, ज्योति कोशल जैनस रानी निर्मल जैनस मनोरमा मोदी, कौशल्या पतंगिया, मंजु जैन, प्रमिला वेद, साधना टीकमगढ़, नीता वेद, श्रीमती काला, अनीता काला एवं नरेंद्र काला, प्रकाश वेद, प्रवीण पाटनी, प्रवीण पहाड़िया, राजेंद्र जैन, मानक कासलीवाल, दिनेश पाटनी, सौरभ जैन, राजेश बज, कैलाश काला, नरेंद्र जैन, महावीर काला, अरुण झांझरी, संतोष पुजारी, जैन विजय बैद, ललित-उर्मिला दोषी, रवि बिलाला आदि दानदाताओं ने अपनी धनराशि का भी सदुपयोग किया और पुण्यार्जन प्राप्त किया और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।आज की पूजा का महत्व जैन परम्परा के अनुसार किरण जैन ने विस्तार से समझाया कि आज के दिन हमारे मुनियों -आचार्यों ने जिनवाणी को लिपिबद्ध किया था, जब जाकर हमें इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। परम पूज्य भूतबलि सागर जी और पुष्प दंत सागर जी महाराज ने सर्व प्रथम जिनवाणी को लिपि बद्ध किया।













Add Comment