समाचार

श्रद्धालुओं ने की भक्तामर दीप आराधना : आदिनाथ जन्म जयंती पर हुआ पंचामृत महामस्तकाभिषेक 


 मुनि श्री चारित्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, स्कीम नंबर 71, इंदौर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की अक्षुण्ण बाल ब्रह्मचारी पट्टपरंपरा के वर्तमान पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि श्री वर्धमान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य मुनि श्री चारित्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, स्कीम नंबर 71, इंदौर में प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए।

इस अवसर पर मूलनायक भगवान श्री आदिनाथ का 55 मंगल द्रव्यों द्वारा पंचामृत महामस्तकाभिषेक, वृहद शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं श्री आदिनाथ विधान पूजन सानंद संपन्न किया गया। संध्याकाल में देव, शास्त्र और गुरु की आरती के पश्चात श्रद्धालु भक्तों द्वारा 48 दीपों से भक्तामर दीप आराधना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से भगवान की आराधना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page