समाचार

सेसई अतिशय क्षेत्र में संभागीय बैठक में पदाधिकारियों का सम्मान : सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली


अतिशय क्षेत्र सेसई पर आयोजित दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की संभागीय बैठक के उपरांत अंबाह शैली के सोशल ग्रुप के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम वात्सल्य समूह शिवपुरी एवं अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह शिवपुरी द्वारा आयोजित किया गया। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। अतिशय क्षेत्र सेसई पर आयोजित दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की संभागीय बैठक के उपरांत अंबाह शैली के सोशल ग्रुप के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम वात्सल्य समूह शिवपुरी एवं अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह शिवपुरी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष जैन (बबलू) जैन रिठोना वाले सहित संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों नितिन जैन लवली, विकास जैन पाडे, उपेंद्र जैन पटेल, सुशील जैन एवं अजय जैन (बबलू) का विशेष रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को हार, तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाइयां दीं

यह सम्मान समारोह शिवपुरी में मनीष कुमार जैन नरवर वाले के निवास पर आयोजित किया गया, जहां वात्सल्य समूह एवं अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के सदस्यों अजय कुमार जैन, निर्मल जैन, जगदीश जैन, महेंद्र जैन सहित अन्य सामाजिक जनों ने उपस्थित रहकर पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान एवं संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही शिवपुरी शैली के निर्मल जैन का भी वात्सल्य समूह एवं अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह द्वारा माला, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गईं।

सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प 

कार्यक्रम के अंत में सभी सामाजिक सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता एवं सहयोग की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page