समाचार

भगवान धर्मनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया : भक्तिभाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष जैन संप्रदाय के 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस धार्मिक वातावरण में मनाया गया। पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि सुबह 8.30 बजे बड़े मंदिर के जिनालय में पार्श्वनाथ भगवान की वेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से प्रतिदिन अभिषेक पूजन शांतिधारा कर रहे श्रावकों ने सर्वप्रथम श्रीजी को पांडुकक्षिला में श्रीकार लेखनम कर विराजमान किया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष जैन संप्रदाय के 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस धार्मिक वातावरण में मनाया गया। पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि सुबह 8.30 बजे बड़े मंदिर के जिनालय में पार्श्वनाथ भगवान की वेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से प्रतिदिन अभिषेक पूजन शांतिधारा कर रहे श्रावकों ने सर्वप्रथम श्रीजी को पांडुकक्षिला में श्रीकार लेखनम कर विराजमान किया गया। प्रासुक जल से रजत कलशों के माध्यम से सभी ने श्रीजी का अभिषेक किया। तदुपरांत आज देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सुख समृद्धि, रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारिक लघु शांति धारा की गई।

जिसे करने का सौभाग्य मनोज जैन, सनत कुमार जैन चूड़ी वाला परिवार को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का वाचन राशु जैन समता कॉलोनी द्वारा किया गया। सभी ने श्रीजी आरती कर अष्ट द्रव्यों से देव शास्त्र गुरु पूजन कर अर्घ्य चढ़ाए। भगवान का मोक्ष कल्याणक पूजन कर निर्वाण कांड पढ़ कर ॐ ह्रीं ज्येष्ठशुक्लचतुर्थ्यां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री धर्मनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं नि. स्वाहा मंत्रो के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। श्री धर्म नाथ भगवान के जयकारों के साथ पूरा जिनालय गूंज उठा। आज विशेष रूप से सनत जैन, मनोज जैन, श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, राशु जैन, दिलीप जैन, कुमुद जैन, प्रणीत जैन, पलक जैन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page