समाचार

तीर्थंकरों के गर्भ और मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाए अर्घ्य: भक्तों ने सामूहिक शांतिधारा और अभिषेक में लिया हिस्सा 


फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया। नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालुजन मौजूद रहे। मंदिरों में अभिषेक, सामूहिक शांतिधारा, अर्घ्य आदि चढ़ाए गए। फागी से पढ़िए, राजाबाबू गोधा की यह खबर…


फागी। फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू, नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जिनालयों मे जैन धर्म के 15 वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक एवं 21 वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति पूर्वक मनाया। प्राचीन मंदिर आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्रीजी का अभिषेक व सामूहिक रूप से शांतिधारा करने बाद अष्टद्रव्यों से पूजा-अर्चना कर गणिनी आर्यिकाश्री ज्ञानमति माताजी, विशुद्ध मति माताजी तथा आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज, समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर जी महाराज, गुणसागर जी महाराज सहित विभिन्न पूर्वाचार्यों के अर्घ्य अर्पित करने के बाद जैनधर्म के 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव का अर्घ्य अर्पित कर 21 वें तीर्थंकर नमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सामूहिक रूप से लाडू चढ़ाकर विश्व में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम में यह समाजजन मौजूद 

कार्यक्रम में समाज की राजकुमारी दोशी एवं मनभर कासलीवाल ने बताया कि धर्मनाथ भगवान जैन धर्म के 15वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म रत्नपुरी में इक्ष्वाकु वंश में राजा भानु और रानी सुव्रता के हुआ था। जैन धर्म में वे सिद्ध एवं मुक्त आत्मा के रूप में माने जाते थे। उन्होंने सभी कर्मों को नष्ट कर दिया था। इसी तरह मंजू छाबड़ा एवं रेखा मित्तल ने बताया कि नमिनाथ भगवान जैन धर्म के 21 में तीर्थंकर थे। उनका जन्म मिथिलापुरी में इक्ष्वाकु वंश के राजा विजय और रानी विप्र के घर हुआ था। उन्होंने गिरनार पर्वत से निर्वाण प्राप्त किया था। इस कार्यक्रम में समाज के संरक्षक प्रेमचंद भंवसा, ओमप्रकाश कासलीवाल, राजेश छाबड़ा, शांतिलाल मित्तल, शिखर गंगवाल, ललित कासलीवाल, एडवोकेट रवि जैन तथा राजाबाबू गोधा एवं संतरा चौधरी, प्रेम दोशी, कमला कासलीवाल, चित्रा गोधा, मनभर कासलीवाल, मंजू छाबड़ा, रेखा मित्तल, मनीषा कासलीवाल, सीमा कासलीवाल, अंकिता गंगवाल, मनीषा कडिला सहित सभी श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page