समाचार

जेएसजी इंदौर अहिल्या रीजन का शपथ ग्रहण समारोह: नीलेश प्रियंका वेद चेयरमेन नियुक्त


जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम लाभ मंडपम में आयोजित किया गया। इसमें नीलेश प्रियंका वेद को चेयरमेन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कई गतिविधियां भी हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन का भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम लाभ मंडपम में आयोजित किया गया। इसमें नीलेश प्रियंका वेद को चेयरमेन की शपथ दिलाई गई। इंदौर अहिल्या रीजन अपने 30 से अधिक ग्रुप्स और 4 संगिनी ग्रुप्स के साथ अपनी पताका हर क्षेत्र में स्थापित कर रही है। अपने सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने के लिए दो वर्षों 2025-2027 तक के लिए नीलेश प्रियंका वेद को चेयरमेन की पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही गौरव मेहता को सचिव मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई। अचानक हुई ओलावृष्टि, तूफानी हवा, बारिश, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थिति के बावजूद ऑडिटोरियम में समाजजनों की उपस्थिति में नीलेश प्रियंका वेद को बधाई एवं सम्मान दिया गया। जिसने रीजन की एकता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्यक्रम की सफलता को सिद्ध किया। गणमान्य लोगों की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता शपथ प्रदाता जेएसजी आईएफ़ के इलेक्ट चेयरमेन मनीष कोठारी ने की।

वहीं सेक्रेटरी जनरल मनीष शाह, इंदौर टेबल टेनिस क्लब के चेयरमैन विनय छजलानी, जयेश आचार्य, वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश वेद, अजीत लालवानी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नीलेश सोनिका मांडोत, अमित करुणा चौधरी, दीपेश मिताली जैन के मार्गदर्शन में खेला गया तंबोला भी आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन अर्पित बड़जातीया और शिल्पा गंगवाल ने किया। आभार दिव्यादित्य कोठारी और अखिलेश जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page