समाचार

आगरा दिगंबर जैन परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में कर्मठता की ली शपथ: समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल सराहा 


आगरा के हरिपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में रविवार को दिगंबर जैन परिषद का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। इसमें राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा। नगर की दिगम्बर जैन समाज की 90 वर्ष प्राचीन संस्था रविवार को आगरा दिगम्बर जैन परिषद के निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री शांति सभागार, एमडी जैन इंटर हरिपर्वत में संपन्न हुआ। मंगलाचरण का शुभारंभ सतेंद्र जैन साहूला ने किया। चित्र अनावरण प्रदीप जैन पीएनसी, विजयकुमार जैन, जितेंद्रकुमार जैन ने किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। आगरा दिगंबर जैन परिषद के नव निर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति होकर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाकर सभी के अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। जैन समाज लोगों द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक उत्कृष्ट, सराहनीय कार्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसमें संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने संबोधन दिया।

शपथग्रहण समारोह में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन ,नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री के रूप मनीष जैन एवं अर्थ मंत्री के रूप में राकेश जैन, कार्याध्यक्ष निर्मलकुमार जैन मोठ्या, मनोज जैन ,पार्षद राकेश जैन, पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार, हीरालाल बैनाड़ा, पुष्पेंद्र जैन, रोहित जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन एडवोकेट, विजय प्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहूला, पवन जैन, पारस जैन, चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अनंत जैन, विमल जैन,पंकज जैन,आशीष जैन मोनू, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन एवं राहुल जैन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page