समाचार

शपथ विधि समारोह संपन्न: समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प 


श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन परवार समाज धा० एवं पा० ट्रस्ट इन्दौर के रविन्द्र नाट्य ग्रह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह गरिमामय भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन परवार समाज धा० एवं पा० ट्रस्ट इन्दौर के रविन्द्र नाट्य ग्रह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह गरिमामय भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर्ता राजीव जैन बंटी भैया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन, वरिष्ठ समाज सेवी और समाजजन पधारे।

नई कार्यकारिणी ने अध्यक्ष राजेश लारेल के सानिध्य में समाज को नई ऊचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया और पुरी कार्यकारिणी को शपथ विधि अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर कार्याध्यक्ष सुदीप जैन, महामंत्री राजू अलबेला, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, मनीष फंटूश मंत्री अखिलेश सोंधिया, प्रवीण केवलारी, उपाध्यक्ष कल्पना परवार को भी शपथ दिलाई। आज का सफल संचालन आवाज के जादूगर अनुराग जैन ने किया। आभार महामंत्री राजू अलबेला ने ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page