समाचार

भारत वर्षीय जैन समाज के लिए खुशी की खबर : अब ट्रेनों में अब शुगर फ्री और जैन भोजन का भी विकल्प मिलेगा


भारतीय रेल मंत्रालय ने जैन समाज की मांग पर अमल किया है। अब भारत की सभी पैंट्री कार वाली सभी ट्रेनों में अब शुगर फ्री और जैन भोजन का भी विकल्प मिलेगा। इसके लिए जैन समाज ने मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। भारतीय रेल मंत्रालय ने जैन समाज की मांग पर अमल किया है। अब भारत की सभी पैंट्री कार वाली सभी ट्रेनों में अब शुगर फ्री और जैन भोजन का भी विकल्प मिलेगा। धर्म समाज प्रचारक एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने आदेशानुसार रिजर्वेशन फॉर्म में दोनों विकल्प शामिल करने के निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, जैन समुदाय के लोगों को वर्तमान में ट्रेनों में सात्विक भोजन नहीं मिल पाता। जैन समाज समुदाय के लोग सूर्यास्त के पहले भोजन करने को प्राथमिकता देते हैं। इसी तरह, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को समय पर खास तरह का भोजन लेना जरूरी होता है। लेकिन, ट्रेनों में ऐसा कर पाना संभव नहीं होता।

दोनों परेशानियों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने जैन मील बगैर आलू-प्याज का और डायबिटिक लोगों के लिए शुगर फ्री मील शामिल करने को कहा है। राजेश जैन दद्दू ने रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जैन समाज के लिए बहुत ही खुशी का समाचार है। रेलवे बोर्ड का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, विश्व जैन संगठन, भारत वर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्द्धनी सभा, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं परवार समाज महिला संगठन ने रेलमंत्री मंत्री का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page