समाचार

भगवान चन्द्रप्रभु जी का निर्वाण महोत्सव मनायाः निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा-अर्चना की 


नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर मंे जैन समाज द्वारा गुरुवार को सुबह जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मोक्ष कल्याणक मनाया गया। पंडित विनोद पगारिया के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने चंद्रप्रभु भगवान का विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया। पढ़िए सागवाड़ा से यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा गुरुवार को सुबह जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मोक्ष कल्याणक उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंडित विनोद पगारिया के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने चंद्रप्रभु भगवान का विविध द्रव्य पूरित कलशों से अभिषेक किया। इसके बाद विश्व में शांति कामनार्थ पांडूक शिला पर विराजित चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा पूजा पंडित विनोद पगारिया ने तथा मूलनायक प्रतिमा पर किरण देवी आनंदलाल कोडिया ने की। श्रीफल फट् विधि विजयकुमार और निखिल नोगमिया ने की।

इसके बाद निर्वाण कांड पाठ के उच्चारण के साथ निर्वाण लाडू राजेश पालविया ने चढ़ाया। इसके बाद सकलीकरण इंद्र, प्रतिष्ठा, देवागम विधि दीप प्रज्वलन, पंच मंगल कलश स्थापना के बाद नवदेवता पूजा की। चंद्रप्रभु विधान मंडप पर पंडित विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए गए। आरती उतारी गई। शांति पाठ विसर्जन विधि के साथ विधान संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पंचोरी, कोषाध्यक्ष कपिल पंचोरी, ललित कोठारी, राजेंद्र दोसी, वैभव पालविया, निलेश पंचोरी, सुभाष कोडिय आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page