मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कलाकुंज मन्दिर समिति के द्वारा इन दिनों सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन चल रहा है। जिसमें भक्तों ने विधान के सातवें दिन 13 जुलाई को विधानाचार्य पंडित शुभम जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान सम्पन्न कि या। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..
आगरा। मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कलाकुंज मन्दिर समिति के द्वारा इन दिनों सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन चल रहा है। जिसमें भक्तों ने विधान के सातवें दिन 13 जुलाई को विधानाचार्य पंडित शुभम जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान सम्पन्न कि या। विधान के मध्य में ही वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
विधानाचार्य पंडित शुभम जैन शास्त्री के निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचनकर और उपस्थित सभी भक्तजनों ने भक्तिभाव के साथ प्रभु नेमिनाथ के समक्ष एक साथ 22 किलों का लाडू समर्पित किया। लाडू चढ़ाते समय सभी ने यह भावना भायी, हे भगवान हम भी इस अमर पद को प्राप्त करें जो आपने प्राप्त किया।
इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष रविन्द्र जैन,आदित्या जैन, राजीव जैन, मनोज जैन,अजय जैन, संयम जैन, राजा जैन, अंकित जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, रतिभा जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, रीता जैन, सुनंदा जैन, स्वीटी जैन, मंजरी जैन, पुष्पा जैन मीना जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।













Add Comment