समाचार

भगवान नमिनाथ जी को निर्वाण लाडू चढ़ाया: मोक्ष कल्याणक पर अभिषेक शांतिधारा की 


इक्कीसवें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक ‌वैशाख बदी चतुर्दशी शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में सामुहिक निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। मोक्ष कल्याण के अवसर पर प्रातः प्रथम अभिषेक और शांतिधारा की गई। लाभार्थी परिवार का सम्मान किया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


 जयपुर। इक्कीसवें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक ‌वैशाख बदी चतुर्दशी शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में सामुहिक निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया गया। मोक्ष कल्याण के अवसर पर प्रातः प्रथम अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य निर्मल, अनिल जैन, प्रवीण जैन गदिया, बयाना वाले परिवार को प्राप्त हुआ। शांति धारा के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में भक्ति भाव से सामूहिक निर्वाण लाडू गदिया परिवार ने चढ़ाया। समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री ने कराई। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने बताया कि मंदिर में सभी तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणकों पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुण्यार्जक परिवार निर्मल, अनिल गदिया परिवार का सम्मान किया गया।

धर्मसभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, सारसमल झांझरी, संतोष गंगवाल सहित अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री, गणमान्य श्रेष्ठी अशोक रावका, सुरेश जैन, धूपचंद शाह, विमल जैन, बसंत बाकलीवाल, संजय ठोलिया, सौरम झांझरी आदि गणमान्य महानुभाव, पुरुष-महिलाएं उपस्थित थे। आभार मंत्री राजेश बोहरा ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page