पर्यूषण पर्व का चौथे दिन पार्श्वनाथ जिनालय में उत्तम शौच धर्म मनाया गया। प्रातः मूलनायक अभिषेक कांतिलाल नाथूलाल शाह परिवार ने किया। गर्भ गृह में दीपांक भैयाजी के मंत्रोच्चार किया। राजेंद्र कोठिया ने निर्वाण कांड पाठ किया। वस्तुपाल केशवलाल शाह परिवार ने पुष्पदंत नाथ भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। पर्यूषण पर्व का चौथे दिन पार्श्वनाथ जिनालय में उत्तम शौच धर्म मनाया गया। प्रातः मूलनायक अभिषेक कांतिलाल नाथूलाल शाह परिवार ने किया। गर्भ गृह में दीपांक भैयाजी के मंत्रोच्चार और राजेंद्र कोठिया द्वारा निर्वाण कांड पाठ के बाद वस्तुपाल केशवलाल शाह परिवार ने पुष्पदंत नाथ भगवान को मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू समर्पित किया। मुख्य आयोजन स्थल पार्श्वनाथ सभागार में आदिनाथ भगवान के जलाभिषेक का लाभ जयकुमार धनराज शाह परिवार को मिला। यहां समुच्चय पूजा, सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजा, दश लक्षण पर्व पूजा के बाद 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की पूजा पढ़ी गई और उन्हें मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू विजयचंद रायचंद सेठ परिवार ने समर्पित किया। रविव्रत पारसनाथ पूजा के बाद आचार्य विद्यासागर जी की पूजा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ की गई। अलग-अलग ग्रुप द्वारा जल, चंदन, अक्षत, पुष्प ,नैवेद्य, दीप, धूप, फल ओर अर्घ्य ओर जयमाला की सजी धजी सामग्री झूमते, नाचते, गाते हुए भक्ति भाव से क्रमशः खुशबू शाह, चेष्टा शाह, टीना शाह, आयुषी शाह, जैन पाठशाला के बालकों, जैन पाठशाला की बालिकाओं, निशा रजनी कोठिया, मोनिका शाह, राज नीलम देवी शाह, तथा रोहित मनोज शाह ने समर्पित की।
रात्रि में धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम श्रेया सेठ और भाग्य जैन, योग्य, सांची, दीक्षिता, रियल जैन, निश्चल जैन व दर्शील शाह रहे। मेन ऑफ द मैच श्रेया सेठ रही। कार्यक्रम संचालन पलाश शाह ने किया, निर्णायक अजीत कोठिया थे प्रायोजक जैन युवा समिति डडूका रही। आयोजन के मुख्य अतिथि दीपांक भैयाजी थे। इससे पूर्व दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने उत्तम आर्जव धर्म पर शानदार झांकी प्रस्तुत की। समाज के अनिल कोठिया, रजनी कोठिया, महावीर शाह, रोहिता शाह, भावना शाह, सांची शाह, माही शाह, सीजल शाह, निकुंज शाह तथा सुरभि पलाश जैन 10 लोग चौथे उपवास को पूर्ण करने की ओर अग्रसर है।













Add Comment