समाचार

भगवान नेमीनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू : अभिषेक और शांतिधारा कर पूजा की


जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व बुधवार को दिगम्बर जैन समाज बड़वानी की ओर से धूमधाम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रातः समाज जन खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। जहां भगवान के अभिषेक पाठ के साथ अभिषेक और शांतिधारा हुई। बड़वानी से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


बड़वानी। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व बुधवार को दिगम्बर जैन समाज बड़वानी की ओर से धूमधाम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। प्रातः समाज जन खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। जहां भगवान के अभिषेक पाठ के साथ अभिषेक और शांतिधारा हुई। इसके बाद समाज जनों ने भगवान के निर्वाण दिवस अषाढ़ शुक्ल सप्तमी को गुजरात स्थित गिरनार पर्वत से कठिन तप करके योग निरोध कर मोक्ष को प्राप्त किया था।

समाज द्वारा निर्वाण काण्ड का वाचन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। नित्य नियम का पूजन हुआ और नेमीनाथ विधान हुआ। यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी दिगम्बर जैन मंदिर के मूल नायक भगवान नेमीनाथ ही है, जो कि लगभग 800 वर्ष प्राचीन प्रतिमा है। इस अवसर पर समाज के युवा बच्चे,महिला पुरुष उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page