समाचार

भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गयाः सामूहिक पूजा कर भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढाया 


कांच मंदिर का निर्माण 1903 और 1904 के बीच हुआ था। यह इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यह पूरे साल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुला रहता है, यहां पर महावीर जयंती और प्रमुख जैन त्यौहारों के दौरान मंदिर में आगंतुकों की भीड़ रह़ती है। पढ़िए इंदौर की यह पूरी खबर…


इंदौर। काँच मंदिर की लुभावनी छॅटा देखते ही बनती है। यह पूरे वर्ष धार्मिक गतिविधियों और समारोहों का केंद्र बना रहता है। काँच मंदिर इंदौर शहर के मध्य में होने के कारण एक दर्शनीय स्थल रहा है। यह राजवाड़ा के पास इतवारिया बाजार में स्थित है। आज यहॉ श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

आदिनाथ भगवान को निर्वाण लाडू चढाएं 

काँच मंदिर समाज द्वारा आज काँच मंदिर पर आदिनाथ भगवान को निर्वाण लाडू चढाएं गए। यहॉ पर समाजजनों ने सामूहिक पूजा कर भक्ति भाव से लाडू अर्पण किए। इस अवसर पर विमल पहाडिया, विजय कासलीवाल, प्रकाश जैन वकील सा, अशोक जैन, पेठे वाला, सरिता जैन, पिंकी नकुल पाटोदी, संगीता सेठी, राजकुमार जैन, रिषभ पहाडिया, विकास पूजा कासलीवाल और प्रिति जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page