श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में वात्सल्य जैन सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ एवं 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ जी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मारुति स्टेट के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में वात्सल्य जैन सेवा समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ एवं 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ जी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद मंदिर जी में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ निर्वाण काण्ड का पूजन कर दोनों तीर्थंकरों के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर जी में दो तीर्थंकरों के निर्वाण कल्याणक को लेकर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर राजीव जैन, मुकेश जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन, अंकित जैन, नरेंद्र जैन, शुभम जैन मीडिया प्रभारी, आदित्य जैन, वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, सरिता जैन, पुष्पा जैन, शिल्पी जैन, मंजरी जैन, रिंकी जैन, सविता जैन, समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।













Add Comment