समाचार

श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ कार्यक्रम शुरू : भगवान नेमिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया


मारूति स्टेट के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में वात्सल्य जैन सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर श्री भगवान नेमिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मारूति स्टेट के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में वात्सल्य जैन सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर श्री भगवान नेमिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिसमें भक्तों ने महोत्सव का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद मंदिर जी में वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों द्वारा निर्वाण काण्ड का पूजन कर भगवान नेमिनाथ जी के समक्ष निर्वाण लाडू समर्पित किया।

इस अवसर पर मंदिर जी में प्रभु के निर्वाण कल्याणक को लेकर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन, अजय जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, अंकित जैन, नरेंद्र जैन, शुभम जैन मीडिया प्रभारी, वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, रीता जैन, पुष्पा जैन, शिल्पी जैन, मंजरी जैन, सविता जैन, रतिभा जैन और समस्त कलाकुंज सकल जैन समाज के लोगों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page