भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में भी भक्तिभाव से पूजन, विधान और विविध कार्यक्रम हुए। श्री दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोठ ट्रस्ट गौराकुंड के तत्वावधान में आषाढ़ शुक्ल सप्तमी पर 22 वें तीर्थंकर 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में भी भक्तिभाव से पूजन, विधान और विविध कार्यक्रम हुए। श्री दिगंबर जैन लश्करी मंदिर गोठ ट्रस्ट गौराकुंड के तत्वावधान में यहां पर आषाढ़ शुक्ल सप्तमी पर 22 वें तीर्थंकर 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर श्री दिगंबर जैन लश्करी मंदिर में अभिषेक-शांतिधारा एवं पूजन के बाद पूर्ण भक्ति भावना और उत्साह पूर्वक निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री वीरेंद्र बड़जात्या, दिनेशकांत जैन, योगेंद्र लुहाड़िया, ताराचंदजी जैन, अनिल जैन, जम्बू शाह, राकेश विनायका, अशोक गोधा, प्रिंस काला, भरत बड़जात्या, प्रवीण जैन, सोनू बड़जात्या, देवेंद्र जैन तथा महिला मंडल सहित सैकड़ों धर्मानुरागी समाज श्रेष्ठिजन उपस्थित रहे।













Add Comment