भव्यता से मनाया गया निर्वाण कल्याणक और दीपोत्सव
आगरा. शुभम कासलीवाल। डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, कमलानगर के तत्वावधान में आर्यिका श्री 108 अर्हमश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मन्दिर परिसर में बने पावापुर के जलमन्दिर में आयोजित किया गया।
आर्यिका श्री अर्हमश्री माताजी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर के निर्वाण का यह 2549वां वर्ष है व वीर संवत भी 2549 लग गया है, यानि अब हम 2550वें वर्ष में प्रवेश कर गये हैं! उन्होंने जैन समाज से आज से प्रारम्भ हुए वर्ष को वर्धमान वर्ष के रूप में मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जैन समाज को हर माह इस स्मृति में कुछ न कुछ आयोजन करने चाहिए। जलमन्दिर के मुख्य मंच से भगवान का निर्वाण कल्याणक घंटनाद, शंखनाद और जयकार के साथ दिखाया गया। लोकान्तिक देवों के द्रारा पूजा का दृश्य दिखाया गया और उसके बाद मुख्य तीन निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्रदीप, नवीन, योगेश, चक्रेश पीएनसी परिवार, रोहित अहिंसा परिवार और मुकेश बिटुमिन परिवार को मिला। इससे पहले शशि पाटनी के स्वरों के साथ संगीतमय पूजा सैकडों लोगो ने की।
इस कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया। भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य पीएनसी परिवार, शास्त्री परिवार, दिलीप जैन, सिद्धार्थ जैन, विमल जैन, अजित जैन, सचिन जैन आदि को मिला।

इस अवसर पर शिखरचन्द जैन, जगदीश प्रसाद जैन, पारसबाबू जैन, राकेश बजाज, राहुल जैन, मुकेश रपरिया, राजकुमार गुड्डू, महीपाल जैन, जीवन जैन, रश्मि गोयल, सुशीला जैन, ऊषा शास्त्री, रेनू जैन, माधवी जैन, वन्दना जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था अनिल जैन रईस, महेश जैन, अनिल एफसीआई, नरेश लुहाडिया, मनोज बूरा, सुरेश पान्ड्या, अंकेश झैन, समकित जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन ने संभाली।












