पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा में शाह परिवार द्वारा नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान बड़ी धूमधाम के साथ चल रहा है। मुनि श्री आज्ञा सागर जी के सानिध्य में एक जून से नौ जून तक मनीषा शैलेश, वीणा नरेंद्र जी शाह वरदा वाले हाल मुकाम पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के निवास स्थल पर यह आयोजन हो रहा है। पढ़िए धर्मेंद्र जैन की रिपोर्ट…
भीलूड़ा। पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा में शाह परिवार द्वारा नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान बड़ी धूमधाम के साथ चल रहा है। मुनि श्री आज्ञा सागर जी के सानिध्य में एक जून से नौ जून तक मनीषा शैलेश, वीणा नरेंद्र जी शाह वरदा वाले हाल मुकाम पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के निवास स्थल पर यह आयोजन हो रहा है। 31मई को मुनि श्री आज्ञासागर जी का प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ। एक जून को घटस्थापना और ध्वजारोहण के साथ विधान प्रारंभ हुआ।

प्रातः कालीन अभिषेक और विधान के प्रतिदिन 16 अर्घ्य चढ़ाए जा रहे हैं। गुरुदेव का प्रवचन प्रातः 8 बजे हो रहा है। सायंकालीन 7 बजे विधान की आरती, गुरुदेव की आरती, लघु नाटिका मंचन का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ चल रहा है। यह कार्यक्रम पंडित नितिन कुमार जैन भीमपुर वाले और पंडित धनपाल भीलूड़ा वाले के निर्देशन में किया जा रहा है।

भावों में रखें शुद्धता
मुनि श्री आज्ञा सागर जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि सिद्ध अनंत गुण वाले होते हैं। अपनों को भी भावों की शुद्धता रखनी चाहिए। अनंत हैं, इस भाव से शुद्धता प्राप्त की जा सकती है। हम भी भावों से शुद्ध होकर सिद्ध हो सकते हैं। गुरुदेव ने सिद्धचक्र महामंडल विधान की महिमा को समझाते हुए उसके विधान के उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शाह परिवार के सभी सदस्यों द्वारा उत्साह से भाग लिया जा रहा है। आस-पास के गांव से जैन समाज के अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्य भी विधान में भाग लेकर उसका लाभ ले रहे हैं।













Add Comment