कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन 16 नवम्बर को बड़े ही भक्तिभाव के साथ हुआ। यह आयोजन मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में 8 नवम्बर से शुरू हुआ था, और अष्टानिका पर्व के अवसर पर सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन 16 नवम्बर को बड़े ही भक्तिभाव के साथ हुआ। यह आयोजन मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में 8 नवम्बर से शुरू हुआ था, और अष्टानिका पर्व के अवसर पर सम्पन्न हुआ। समापन के दिन प्रातः 7:00 बजे मंदिर परिसर से श्रीजी की प्रतिमा को पालकी पर विराजमान कर ढोल-नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर तक पहुंची, जहां सौभाग्यशाली भक्तों ने पंडित श्री सौरभ जैन शास्त्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद, सभी इन्द्र-इन्द्राणियों ने पंडित सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी का पूजन किया। विधान के अंतिम दिन, भक्तों ने विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां दी और समग्र विश्व की शांति की कामना की। इस अवसर पर भक्तों ने हाथों में चंबर लेकर संगीतकार विशाल जैन के मधुर भजनों पर प्रभु की भक्ति का आनंद लिया
मुख्य कलश एवं जाप कलश का सम्मान
नौ दिवसीय विधान के दौरान प्रमुख परिवारों को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। कैलाशचंद जैन परिवार को मुख्य कलश का और शोमा देवी जैन एवं ऋषि कुमार जैन परिवार को जाप कलश लेने का सौभाग्य मिला।
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से रविंद्र जैन, मुकेश जैन भगत, आदित्य जैन, प्रवीन जैन, डॉ. राजीव जैन, विवेक जैन, विकास जैन, संयम जैन, दीपक जैन, दिव्यांशु जैन, अजय जैन मास्टर, कृष्ण जैन, अनिल कुमार जैन, सौरभ जैन, शुभम जैन, हेमलता जैन, मीना जैन, ममता जैन, रविवाला जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
समारोह का स्वागत अभिनंदन
इस विशेष अवसर पर कलाकुंज मंदिर समिति ने संगीतकार विशाल जैन और विधानाचार्यजी का माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्य और भक्तों की सक्रिय भागीदारी रही।













Add Comment