समाचार

इंदौर के महावीर ट्रस्ट में नए ट्रस्टियों को किया मनोनीत: सर्वानुमति से निर्वाचन कर की नामों की घोषणा 


नगर के महावीर ट्रस्ट की बैठक बुधवार को हुई। इसमें ट्रस्ट के नए ट्रस्टियों को मनोनीत करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। सर्वानुमति से इनके नामों का चयन हुआ। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में चार नवीन ट्रस्टियों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर के महावीर ट्रस्ट की बैठक बुधवार को हुई। इसमें ट्रस्ट के नए ट्रस्टियों को मनोनीत करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। सर्वानुमति से इनके नामों का चयन हुआ। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में चार नवीन ट्रस्टियों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इनमें समाजसेवी राकेश विनायका इंदौर, मुकेश पाटोदी इंदौर, पंकज जैन सुपारी वाले भोपाल, राजेश जैन, रागी बक्सवाहा (छतरपुर) शामिल हैं।

इन चारों ट्रस्टियों के मनोनयन पर उपस्थित ट्रस्टी पुष्पा कासलीवाल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ खुरई, महामंत्री बाहुबली पांड्या, कोषाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, सुरेश जैन आइएएस, दिलीप चौधरी, विजय काला सनावद, आशीष चौधरी सनावद, अशोक खासगीवाला सीए इंदौर, योगेंद्र सेठी, आनंद भवन, प्रियदर्शी जैन, टीके वेद सभी ने नवीन ट्रस्टियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही इन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन में संस्था के उद्देश्यों का क्रियान्वयन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page