समाचार

उमंग महिला परिषद के नए सत्र का शुभारंभ: पूजन के साथ प्रतियोगिताओं में दिखा धार्मिक उल्लास 


उमंग महिला परिषद के नए सत्र का शुभारंभ विभिन्न प्रतियोगिताओं और जिनेंद्र पूजन और भक्ति के साथ हुआ। जबरीबाग नसिया मंदिर में यह कार्यक्रम किया गया। अष्टद्रव्य थाली सजाओ, प्रश्नोत्तरी, स्वस्तिक बनाओ प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने धार्मिक उल्लास के साथ भाग लिया। मेमोरी टेस्ट और भजन प्रतियोगिताओं में भी सभी की सहभागिता रही। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। उमंग महिला परिषद के इस नवीन सत्र का शुभारंभ जवरीबाग नसिया मंदिरजी में भव्य एवं संगीतमय जिनेंद्र पूजन एवं भक्ति के साथ हुआ। इस अवसर पर नवदेवताओं की पूजा विशेष आकर्षण रही। इसमें प्रश्नोत्तर शैली के माध्यम से सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में “अष्टद्रव्य थाली सजाओ प्रतियोगिता” में सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सुंदरता और भक्ति से थाल सजाई। अनिता जैन, नीता कासलीवाल, ज्योति गोधा, रितु बज की सुंदर प्रस्तुति को सम्मानित किया गया। ‘स्वस्तिक बनाओ प्रतियोगिता’ में सविता बड़जात्या एवं अनिता मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धार्मिक प्रॉप्स मेमोरी टेस्ट एवं भजन प्रतियोगिता में नीलू गोधा एवं सुशीला काला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने उत्साह और उमंग से भाग लेकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम में सुमधुर भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बनाने में ऋतु बज एवं सुशीला काला का योगदान रहा। संचालन साधना अजमेरा ने किया। कार्यक्रम की संयोजन समिति साधना अजमेरा, पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा ने कुशलता से कार्यक्रम को सफलता प्रदान की।

विजेता महिला प्रतिभागियों को पारितोषिक किए प्रदान 

इस अवसर पर उमंग महिला परिषद की ऊर्जावान अध्यक्ष हेमलता गोधा, कोषाध्यक्ष दीपाली कासलीवाल, संरक्षक नीता कासलीवाल तथा अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, महामंत्री प्रभा जैन, अंजना संभाग कीे अध्यक्ष अनीता जैन एवं परिषद की जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविशया जैन ने सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। पूजन के लिए अष्टद्रव्य की थालें नीता कासलीवाल ने सजाई और संपूर्ण पूजन सामग्री पुण्यार्जक सरिता अजमेरा ने उपलब्ध कराई। जो इस आयोजन का विशेष भाग रही।

रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को दीपाली कासलीवाल, बबीता भूच, शशि जैन, अनिता, मीना बिलाला, रचना पहाड़िया, रीना गंगवाल ने व्यवस्थित रूप से संपन्न किया। सभी बोर्ड सदस्य पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा, सरिता अजमेरा, मीना बिलाला, शशि जैन, अनिता, रचना, बबीता, रीना, सविता, संगीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी नवीन सदस्यों का उमंग परिषद परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page