समाचार

उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजन : नवीन जिनबिम्ब विराजमान कार्यक्रम संपन्न


 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कटरा वज़ीर खां में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ भगवान एवं मुनिसुव्रतनाथ स्वामी जिनबिंब स्थापना महामहोत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन विधानाचार्य पंडित सौरभ शास्त्री के कुशल निर्देशन में, भक्तिभाव से संगीतमय वातावरण में मास्टर सुनहरी लाल जैन ट्रस्ट और सकल समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ। पढ़िए सुबोध जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कटरा वज़ीर खां में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ भगवान एवं मुनिसुव्रतनाथ स्वामी जिनबिंब स्थापना महामहोत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन विधानाचार्य पंडित सौरभ शास्त्री के कुशल निर्देशन में, भक्तिभाव से संगीतमय वातावरण में मास्टर सुनहरी लाल जैन ट्रस्ट और सकल समाज के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नेमिनाथ उद्यान जैन मंदिर से श्रीजी की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा के साथ हुई।

शोभायात्रा मंदिर पहुंचने पर, सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चरित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी प्रतिमाओं की वृहद शांतिधारा संपन्न की। तत्पश्चात, इंद्र-इंद्राणियों ने विधानाचार्य श्री सौरभ शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री शांतिनाथ महामंडल विधान संपन्न किया। विधान के बीच सभी भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगलवाणी सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को विराजमान करने का सौभाग्य रूपेश जैन, संगीता जैन और वैभव जैन परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा को संजीव जैन, शमा जैन और हृदेश जैन परिवार ने विधिपूर्वक विराजमान किया। इन सभी परिवारों ने उपाध्यायश्री के मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही मंगल कलश स्थापना का सम्मान सुनीता जैन को प्राप्त हुआ, जबकि झंडारोहण का अवसर रमेशचंद्र जैन परिवार, इंदिरापुरम को मिला।

इस महोत्सव में सौधर्म इंद्र राकेश जैन, कविता जैन, कुबेर इंद्र योगेश जैन, चांदनी जैन, ईशान इंद्र अमित जैन और गीता जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौरव जैन चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद, उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का कटरा वजीर खां से मंगल विहार, अतिशय क्षेत्र नुनिहाई जैन मंदिर के लिए हुआ। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, सतीश जैन, विनोद जैन, रमेशचंद जैन, रविंद्र जैन, रूपेश जैन, अजय जैन, मनोज जैन योगी सहित कटरा वज़ीर खां और नुनिहाई जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page