समाचार

बेटियों को पहनाई पगड़ी : जैन समाज द्वारा नई पहल की शुरुआत 


जैन समाज श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर लालघाटी दिगम्बर जैन समाज ने एक परिवर्तन की शुरुआत की। सुनील कुमार जैन के सुपुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल जैन का देह परिवर्तन 17 जुलाई बुधवार 2024 को हो गया था। पढ़िए यह रिपोर्ट…


भोपाल। जैन समाज श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर लालघाटी दिगम्बर जैन समाज ने एक परिवर्तन की शुरुआत की। सुनील कुमार जैन के सुपुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल जैन का देह परिवर्तन 17 जुलाई बुधवार 2024 को हो गया था। 19 जुलाई शुक्रवार को उनके यहां पगड़ी रस्म के कार्यक्रम में समाज द्वारा एक नई सोच अनुसार उनकी बेटियों कुमारी शुभी जैन और कुमारी यशी जैन को पगड़ी पहनाई गई क्योंकि सुनील कुमार जैन के यहां सुपुत्र न होने पर बेटियों को बराबरी का अधिकार देते हुए लालघाटी जैन समाज ने बहुत ही प्रशंसनीय पहल की।

समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भोपाल जैन समाज का यह निर्णय बहुत ही अनुकरणीय साबित होगा और जैन समाज ने यह निर्णय लेकर बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page