श्री सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मन्दिर खैरवाड़ा में दिगम्बर दशा हुमड़ समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व पर पंचाम्रत अभिषेक, शान्तिधारा, ध्वजा चढ़ाना और वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लड्डू अर्पित करने जैसे धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
खैरवाड़ा स्थित श्री 1008 चमत्कारीक रिद्धि सिद्धी दायक नेमिनाथ मन्दिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मुलनायक नेमिनाथ भगवान, प्राशर्वनाथ भगवान और महावीर भगवान को ध्वजा चढ़ाई गई। दिगम्बर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, मंत्री पंकज शाह एवं उपाध्यक्ष विपीन वखारिया ने बताया कि चतुर्दशी के दिन पंचाम्रत अभिषेक राकेश (नेमिनाथ मोटर) परिवार को और शान्तिधारा विपीन वखारिया परिवार को प्राप्त हुई। वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लड्डू बाबुलालजी सर्राफ परिवार को अर्पित किया गया।
नेमिनाथ भगवान को ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य समाज अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया परिवार को, प्राशर्वनाथ भगवान को ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य पुनमचंदजी वखारिया परिवार को और महावीर भगवान की ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य योगेशजी शाह परिवार को प्राप्त हुआ।
सभी धार्मिक क्रियाएं आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में सम्पन्न हुईं, जिसमें पंचाम्रत अभिषेक, शान्तिधारा, ध्वजा चढ़ाना और वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लड्डू अर्पित करना शामिल था। इसके साथ ही दशलक्षण महापर्व की पूजा भी सम्पन्न हुई।
भगवान का विशाल जुलूस निकाला जाएगा
आर्यिका माताजी के सानिध्य में पंचमेरू के पांच उपवास चार तपस्वियों ने और दशलक्षण महापर्व के दस उपवास दस तपस्वियों ने किए। दस उपवासों का पारणा पूर्णिमा को प्रातः 9.30 बजे आर्यिका माताजी के सानिध्य में मन्दिर में होगा। उसके पश्चात तपस्वी परिवार की ओर से प्रसादी वितरण किया जाएगा।पूर्णिमा दोपहर 4 बजे भगवान का विशाल जुलूस निकाला जाएगा, इसके बाद समाज का सामूहिक भोजन होगा। रात्रि 7 बजे भगवान की आरती होगी और उसके पश्चात सभी क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।













Add Comment