समाचार

आईएएस शोभित जैन ने शाकाहारियों को संदेश : युवा पीढ़ी को मांसाहार से बचाया जाना जरूरी


आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव शोभित जैन ने शाकाहारियों से अनुरोध किया है कि वह केवल शाकाहारी रेस्टोरेंट्स, भोजनालय या होटल में ही भोजन करें। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


भोपाल।। आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव शोभित जैन ने शाकाहारियों से अनुरोध किया है कि वह केवल शाकाहारी रेस्टोरेंट्स, भोजनालय या होटल में ही भोजन करें। किसी भी मांसाहारी रेस्टोरेंट्स आदि में भोजन ना करें जब तक की उनमें पृथक-पृथक किचन ना हो। जैन ने कहा कि एक ही किचन होने से पूर्ण संभावना होती है कि मांस किसी न किसी प्रकार शाकाहारी भोजन में मिक्स हो जाता है। विभिन्न विद्यार्थियों को यदि वह मेस में भोजन करते हैं तो उन्हें अलग से शाकाहारी रसोई की मांग करनी चाहिए।

बड़ी हस्तियों से सीखें

जैन ने कहा कि युवा जनरेशन को बचाना जरूरी है। बड़े-बड़े होटलों में युवा नहीं चाहते हुए भी मांसाहारी खाना शुरू कर देते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो शाकाहारी होटल पर ही खाना खाएं। उन्होंने कहा कि विश्व की लगभग 22 प्रतिशत जनसंख्या शाकाहारी या विगन की श्रेणी में आती है और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। एकअक्टूबर को विश्व शाकाहार दिवस मनाया जाता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब लियोनार्डो द विंची, वॉल्टियर, एडोल्फ हिटलर, पाइथागोरस, निकोला टेस्ला, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, लिओ टॉलस्टॉय, अल्बर्ट आइंस्टाइन, रिकी मार्टिन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, मार्टिना नवरातिलोवा, विराट कोहली, एलिशिया सिल्वरस्टोन, लिंडा मकर्टनी, सरीना विलियम्स, लुइस हैमिल्टन, बिल क्लिंटन, मेडना, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, विद्या बालन ने शाकाहार अपनाया है तो हमें अपनाने में सोचना नहीं चाहिए।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर भोपाल के एक पांच सितारा होटल का वीड़ियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाकाहारियों को भोजन में मांसाहर परोसा जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page