समाचार

आचार्य श्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की : दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन हुए भाव विभोर


आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ के दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए। समाजजनों ने आचार्यश्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की। छिंदवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


छिंदवाड़ा। नगर की पावन भूमि आज साक्षी बनी एक अद्भुत, दुर्लभ और अलौकिक क्षण की। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ के दिव्य गुरु शिष्य मिलन का यह अलौकिक नजारा देख सभी श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए। यह कोई सामान्य मिलन नहीं था। यह तो संयम, त्याग, तपस्या और आत्मिक अनुराग का सजीव संगम था। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैसे ही दोनों महामुनियों के दर्शन एवं मिलन एक साथ हुए। वहां उपस्थित समाजजन के हर नेत्र नम हो गए। हर हृदय श्रद्धा से भर उठा। शब्द मौन हो गए और भाव स्वयं बहने लगे। ऐसा लगा मानो वर्षों की साधना, तप और वात्सल्य एक क्षण में साकार हो गया हो। यह दृश्य देखकर लोगों ने नहीं, आत्माओं ने नमन किया और नमोस्तु शासन जयवंत हो के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया। समाजजनों ने आचार्यश्री समयसागर जी की भव्य अगवानी की। पाद प्रक्षालन और आरती आदि कर धर्मलाभ अर्जित किया। छिंदवाड़ा नगर धन्य हुआ। मंगलवार का यह क्षण इतिहास बन गया, जो जीवन भर स्मृतियों में दीपक बनकर जलता रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page