राज्यसभा सांसद नवीन जैन को भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की संसद समिति में स्थायी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जैन को भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा मंत्रालय की सांसद समिति में स्थायी सदस्य बना कर जैन समाज का सम्मान बढ़ाया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन को भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की संसद समिति में स्थायी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जैन को भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण रक्षा मंत्रालय की सांसद समिति में स्थायी सदस्य बना कर जैन समाज का सम्मान बढ़ाया है। देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दे इसी समिति द्वारा देखे जाते हैं, जिसमें भारत सरकार के कुछ ही अनुभवी सांसदों को शामिल किया जाता है। नवीन जैन के मनोनयन से इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी खुशी व्यक्त की है।
इसमें डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन ‘बंटी’, और परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा जी कासलीवाल, रेखा जी जैन सहित अन्य समाजजन एवं संगठनों ने बधाई दी है।
नवीन जैन का यह मनोनयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि यह पूरे जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। सभी ने उनके इस सम्मान को जैन समुदाय की मान्यता और उपलब्धियों का प्रतीक माना है।













Add Comment