समाचार

नवागढ़ विरासत पुस्तक एवं बैनर का हुआ विमोचन: नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पुरातत्व एवं इतिहास की अमूल्य धरोहर 


आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिधाम, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा सागर में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘नवागढ़ विरासत’ एवं नवागढ़ बैनर का विमोचन किया गया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिधाम, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा सागर में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में महरौनी विकास खंड में स्थित प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘नवागढ़ विरासत’ एवं नवागढ़ बैनर का विमोचन नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जयकुमार निशांत भैया, प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोदकुमार जैन रजवांस, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी, उत्तरप्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद, मध्यांचल के अध्यक्ष डीके जैन, मध्यांचल के कार्याध्यक्ष संतोष जैन घड़ी सागर, प्रचार प्रमुख राजेश रागी बक्सवाहा, शरद जैन सांध्य महालक्ष्मी दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुनील संचय ललितपुर, प्रचारमंत्री मीनू जैन गाजियाबाद, देवेंद्र लुहारी सागर, महेन्द्र जैन बड़ागांव, मनोज बंगेला, श्रेयांस जैन आदि ने किया। इस मौके पर नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जय निशांत ने बताया कि नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पुरातत्व एवं इतिहास की अमूल्य धरोहर है। एक बार सभी को इसका दर्शन और अवलोकन जरूर करना चाहिए। यहां एक गुरुकुल भी संचालित है। जिसमें संस्कारों से संयुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page