समाचार

नवागढ़ में होगा: भगवान अरहनाथ का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम

इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। अतिशयकारी क्षेत्र नवागढ़ में भूगर्भ से प्राप्त भगवान अरहनाथ की मूर्ति का दो दिवसीय महामस्तकाभिषेक आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सम्पन्न होने जा रहा है। भगवान अरहनाथ की यह मूर्ति 900 वर्ष प्राचीन है। इसी कड़ी में 23 फरवरी को 500 जोड़ों के साथ श्री अरहनाथ की महाअर्चना और दिग्विजय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 24 फरवरी को 1008 कलशों से श्री अरहनाथ भगवान एवं मानस्तंभ का महामस्तकाभिषेक होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page