राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते समय अपने जूते नहीं उतारे। यह बहुत ही निंदनीय है। जिन शासन एकता संघ मांग करता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन समाज एवं गुरुदेव से अपनी ग़लती का खेद प्रगट करें। यह घटना योग कार्यक्रम में हुई है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज के मंगल सानिध्य में दिल्ली के इंडिया गेट कर्तव्य पथ पर आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक सामूहिक योग किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रसायन उर्वरक केंद्रीय मंत्री के उपस्थिति में हुआ।
जिन शासन एकता संघ के राजेश जैन दद्दू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आचार्य श्री के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने जूते नहीं उतारे। यह बहुत ही निंदनीय है। जिन शासन एकता संघ मांग करता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन समाज एवं गुरुदेव से अपनी ग़लती का खेद प्रगट करें।













Add Comment