समाचार

राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन आज टोंक में : देशभर के जैन पत्रकारों का रहेगा रेला, आचार्य संघ के सान्निध्य में होगा आयोजन


टोंक में रविवार, 27 जुलाई को आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम शांतिसागर महाराज की आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रहा है। 26 जुलाई को प्रेस वार्ता का आयोजन भी तय है। पढ़िए विकास जैन की विस्तृत खबर…


टोंक। शहर में 27 जुलाई, रविवार को राष्ट्रीय जैन पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम पंचम पट्टाधीश राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में सकल दिगंबर जैन समाज टोंक द्वारा आयोजित किया जाएगा। धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक सरोकारों से जुड़ी यह संगोष्ठी जैन अमीरगंज नसिया में संपन्न होगी। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म के प्रचार-प्रसार, समरसता और संवाद के माध्यम से समाज को एक दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम में समागम से संवाद, संवाद से समाधान, समाधान से समन्वय, समन्वय से समाज, समाज से सद्भावना, सद्भावना से समृद्धि, समृद्धि से समानुभूति, समानुभूति से संवेदना, और संवेदना से शांति जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।

*आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की प्रेस वार्ता*

कार्यक्रम संयोजक महावीर जैन सनावद, रमेश काला और विकास जागीरदार ने बताया कि यह आयोजन 20वीं सदी के प्रथमाचार्य शांतिसागर जी महाराज की आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 26 जुलाई को टोंक नगर के स्थानीय पत्रकारों के साथ आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की प्रेस वार्ता भी होगी।

*दिगंबर जैन समाज की सामाजिक समरसता को मिलेगा बल*

मीडिया प्रभारी पवन जैन कंटान और विमल जौंला ने बताया कि संगोष्ठी में सम्पूर्ण भारतवर्ष से वरिष्ठ जैन पत्रकार, लेखक एवं संपादक भाग लेंगे, जिनके माध्यम से वर्षों से जैन धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। इस संगोष्ठी से न केवल दिगंबर जैन समाज की सामाजिक समरसता को बल मिलेगा, बल्कि यह आयोजन भावी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page