फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 30 नवंबर तक आमंत्रित हैं। “अहिंसक दीपावली” विषय पर 500 शब्दों का निबंध भेजना होगा। विजेताओं को पुरस्कार व प्रकाशन का अवसर मिलेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के पावन निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य अहिंसा, नैतिकता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को युवाओं तक पहुँचाना है।
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि प्रतिभागियों को “अहिंसक दीपावली” विषय पर 500 शब्दों का मौलिक निबंध लिखकर संयोजिका कौशल्या पतंग्या, इंदौर को भेजना होगा। प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें समाज के युवा, विद्यार्थी और साहित्य में रुचि रखने वाले सभी प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
विजेताओं को फेडरेशन की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही श्रेष्ठ निबंधों को फेडरेशन के मासिक मुखपत्र “हूमड़ वाणी” में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए संयोजिका कौशल्या पतंग्या के मोबाइल नंबर 9826634080 अथवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया के मोबाइल नंबर 9414737791 पर संपर्क किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता समाज में अहिंसा के संदेश को नए रूप में प्रसारित करने का महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।













Add Comment