समाचार

देशभर से लगभग 250 प्रतिनिधि होगें सम्मिलित : अविवाहित प्रस्तुति समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 अगस्त को आगरा में 


भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैसवाल (उपरोचियां) जैन समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार 13 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से निर्मल सदन, छीपीटोला, आगरा में होने जा रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 अगस्त को आगरा में होगा। भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैसवाल (उपरोचियां) जैन समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार 13 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से निर्मल सदन, छीपीटोला, आगरा में होने जा रहा है। अविवाहित प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली एवं अनिल जैन मकराना ने बताया कि अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की शुरुआत 5 वर्ष पूर्व की गई थी। तब से आज तक यह संस्था/समूह निरंतर अपने उद्देश्यों की पूर्ति में प्रगति कर रहा है। वर्तमान में यह समूह जैसवाल जैन परिणय ऐप के साथ-साथ 10 वाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से समाज के अविवाहित बच्चों के परिचय प्रस्तुत करता है, जिससे समाज के लगभग 7000 परिवार लाभान्वित होते हैं।

समूह को दिया गया था विस्तार

हाल ही श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर में आयोजित समूह की बैठक में सम्पूर्ण भारतवर्ष की विभिन्न शैलियों से लगभग 200 क्षेत्रीय संयोजकों को सम्मिलित कर समूह का विस्तार किया गया था। इसके साथ ही सर्वसम्मति से समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका प्रकाशन एवम परिचय सम्मेलन का आयोजन करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

बड़ी संख्या में प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अधिवेशन में शादी योग्य बच्चों के अधिक से अधिक संबंध कराने, उनके परिचय एकत्रित करने, परिचय पुस्तिका प्रकाशित करने एवं आगामी समय में परिचय सम्मेलन के आयोजन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगरा में 13 अगस्त को होने जा रहे समूह के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में मुरैना, अंबाह, अशोकनगर, भोपाल, डबरा, लश्कर, ग्वालियर, मुरार, गोहद, शिवपुरी, गुना, करैरा, इंदौर, कोलारस, कोटा, कस्वाथाना, जयपुर, अजमेर, धौलपुर, मकराना, राजाखेड़ा, मनियां, शमशावाद, झांसी, आगरा, प्रयागराज, अहमदाबाद, दिल्ली, बंडील, कोलकाता, हरिद्वार, देहरादून, चेन्नई सहित विभिन्न शैलियों से लगभग 250 प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page