समाचार

स्वस्ति धाम जहाजपुर में जैन पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन: 22 और 23 मार्च को तीर्थ संरक्षण पर होगा चिंतन-मंथन 


जैन पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर,भीलवाड़ा में जैन पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 और 23 मार्च को आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा।अधिवेशन में पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ और श्रेष्ठ लेखक, विद्वान, पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। जयपुर से पढ़िए उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। जैन पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाजपुर,भीलवाड़ा में जैन पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 और 23 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में होगा। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि अधिवेशन में 23 मार्च को पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ और श्रेष्ठ लेखक, विद्वान, पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। 22 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से ‘तीर्थ संरक्षण में पत्रकारों का योगदान’ ‘समाज उत्थान में पत्रकारों की भूमिका’ विषय पर देश के पत्रकार चिंतन व मंथन करेंगे।

तीर्थ संरक्षण में अहम भूमिका निभाएं

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने सभी जैन पत्रकार बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिवेशन में 22 मार्च को जहाजपुर पहुंचकर तीर्थ संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएं और रात्रि में तीर्थ और समाज हित में आयोजित मीटिंग में उचित निर्णय करें। पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप जैन एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेन्द्र बैराठी ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अधिवेशन में विभिन्न प्रांत से विद्वान, लेखक, पत्रकार पहुंच रहे हैं। इस अधिवेशन के कार्यक्रम समन्वयक हंसमुख गांधी और डॉ. अनुपम जैन इंदौर, कार्यक्रम संयोजक राकेश चपलमन कोटा और नवीन जैन जहाजपुर हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page