प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व के सभी देशों में जनमानस का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्ति भारत अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व के सभी देशों में जनमानस का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्ति भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाकर समाज में चेतना जगाने का हरसंभव प्रयास दीदियों द्वारा किया जा रहा है, युवा नशे से मुक्त रहकर सशक्त बने यह हमारा व समाज का दायित्व है।
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महरौनी की शाखा द्वारा बानपुर एवं साढूमर में सरकार द्वारा चलाए गए नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत नशामुक्त भारत जागरण रैली का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम को बताया। जिस तरह गुटखा का सेवन बच्चे युवा और महिलाएं कर रहीं हैं जो एक चिंता का विषय है। कैंसर और लिवर रोगियों की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी नशा का बड़ा दुष्परिणाम समाज में देखने को मिल रहा है।

ईश्वरीय नशा उन्नति का मार्ग है
ब्रह्मकुमारी माया दीदी ने लोगों समझाते हुए कहा दुनिया के और नशे तो गिराने वाले हैं लेकिन ईश्वरी नशा उन्नति का मार्ग है। नशा करने वालों को नशा चाहिए तो क्यों ना हम नारायणी नशा करें ,राजयोग के माध्यम से हम अपने जीवन में सर्वगुण संपन्न 16 कला संपन्न मर्यादा पुरुषोत्तम बनाते हैं। यह कला स्वयंभू अर्थात स्वयं शिव निराकार परमात्मा सिखाते हैं। मनुष्य मेहनत से कमाए हुए धन को यूं ही थूक देता है। कहते हैं मानव सबसे विवेकशील प्राणी हैं तो क्या यही है मानव का विवेक गुटखा खाना, शराब पीना, तम्बाकू खाना, व्यसन करना, यह कहां की बुद्धिमानी है। स्वयं संकल्प करें हम जागे औरों को जगाए ऐसा न हो कि हमें डॉक्टर पुलिस या वकील जगाने के लिए हमारे घर आए। इस मौके पर बीके रूबी, बहन बीके प्रियंका बहन, बीके निशा बहन, बीके शिवानी बहन, बीके रोहित भाई उपस्थित थे।













Add Comment