समाचार

नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन 1 टूर्नामेंट : फाइनल में एलीफेंट टीम ने जीता खिताब 


श्री दिगंबर जैन नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) की ओर से रविवार, को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना, आर.के. सर्किल में नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग ((एनपीएल) सीजन 1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। श्री दिगंबर जैन नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल (बीस पंथ आमनाय) की ओर से रविवार, को उदयपुर स्पोर्ट्स एरीना, आरके सर्किल में नरसिंहपुरा प्रीमियर लीग ((एनपीएल) सीजन 1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष मेहता एवं सचिव मयंक सिपरिया ने बताया कि इस आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिनमें आत्मप्रकाश हिंसावत, प्रशांत के थाया, सुनील सिपरिया, पुष्पेंद्र हिंसावत (पैरागन मोबाइल) एवं कौशल मानोत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लायन एवं एलीफेंट टीम के मध्य खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए एलीफेंट टीम ने विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का समापन खेल भावना, उत्साह, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में हुआ। आयोजन को प्रतिभागियों एवं दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page