इंदौर। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की दिगंबर साधुओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जैन समाज में खासा रोष है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू का कहना है कि जैन साधु के दिगंबरत्व को लेकर कुछ भी अपशब्द बोलने से पहले उन्हें सौ बार सोचना चाहिए। साक्षात भगवान के बारे में अपशब्द बोलकर उन्होंने ठीक नहीं किया। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को जैन समाज से माफी मांगनी चाहिए।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
26
+1
1
+1
1













Add Comment