समाचार

विश्व नवकार दिवस पर बूंदी में णमोकार मंत्र पाठ: नवकार का सामूहिक जाप श्रद्धा और एकता का प्रतीक 


विश्व नवकार दिवस के अवसर पर बुधवार को पूरे विश्व में सुबह 8ः01 से 9ः36 बजे तक णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसी क्रम में बूंदी के जैन दादाबाड़ी में भी श्री सत्यमति माता संघ और श्वेतांबर सुयशा मारासा के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। बूंदी से पढ़िए रविंद्र काला की यह खबर…


बूंदी। विश्व नवकार दिवस के अवसर पर बुधवार को पूरे विश्व में सुबह 8ः01 से 9ः36 बजे तक णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसी क्रम में बूंदी के जैन दादाबाड़ी में भी श्री सत्यमति माता संघ और श्वेतांबर सुयशा मारासा के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सकल जैन समाज के पुरुष एवं महिलाओं सहित बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस नवकार मंत्र में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस महत्वपूर्ण आयोजन में सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश बडजात्या, अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री महावीर जैन, कोषाध्यक्ष रामविलास जैन, सरावगी समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनी, स्थानक समाज के अध्यक्ष विमल भडकत्या, सचिव गौरव कोठारी, श्वेताम्बार समाज के अध्यक्ष अशोक भंडारी, विमल भण्डारी, श्वेता भण्डारी, प्रकाश महात्मा, खण्डेलवाल सरावगी समाज के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र काला सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुयश मारासा द्वारा मांगलिक का वाचन किया गया और भीमसिंह छाजेड़ परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई। जीतो सदस्य आदित्य भंडारी, अंशुल जैन ने विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक जाप, श्रद्धा और एकता का प्रतीक बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page