समाचार

नमिष जैन टेमी पोरवाड़ समाज के चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित: समाज विकास की गति बढ़ाने का लिया संकल्प 


दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवर्षीय चुनाव दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज भवन में हुए। इस प्रतिष्ठात्मक चुनाव में समाजसेवी नमिष जैन को चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समाजजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उनके निर्वाचन से समाजजनों में खुशी की लहर व्याप्त है। इंदौर से पढ़िए, मनीष जैन की यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवर्षीय चुनाव दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज भवन में हुए। इस प्रतिष्ठात्मक चुनाव में समाजसेवी नमीष जैन को चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समाजजनों ने बताया कि यह इंदौर शहर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी व्यक्ति को चौथी बार अध्यक्षीय जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया गया है। यह उनके तीन कार्यकाल की स्वर्णिम उपलब्धि के मद्देनजर समाजजनों ने उन्हें सर्वानुमति से अपने समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की सहमति प्रदान की है। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष नमीष जैन टेमी ने बताया कि वह समाज के विकास की गति बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस चुनावी प्रक्रिया में नमीष जैन टेमी ने श्रेष्ठी जैन को सचिव और आतिश जैन मोहना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस अवसर पर चुनाव संचालक मंडल में सुनील जैन ईशान, सुदर्शन जटाले, रमेशचंद जैन को चुनावी गतिविधियां संचालित किए जाने के लिए नियुक्त किया गया था। इस चुनाव में नमीष जैन के निर्वाचित होने पर समाजजनों में अपार हर्ष व्याप्त है। पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के बंधुओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह उल्लेखनीय है कि तीन बार के अध्यक्षीय कार्यकाल में नमिष जन-जन के लाड़ले बनकर उभरे हैं। इसलिए उन्हें चौथी बार अध्यक्ष बनाया गया है। वे अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ मंच के संरक्षक भी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page