भिंड जिले के अतिशय क्षेत्र रत्नात्रयगिरि पावई में नमिनाथ भगवान का वार्षिक मेला महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ। देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने विधान, अभिषेक, पूजन और शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड जिले के अतिशय क्षेत्र रत्नात्रयगिरि पावई में क्वार्टर वदी तीज के अवसर पर आयोजित नमिनाथ भगवान के वार्षिक मेला महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देशभर से साधर्मी बंधु पहुंचे और मूलनायक नमिनाथ भगवान का पूजन, अभिषेक एवं विधान कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।
क्षेत्रीय कमेटी द्वारा आयोजित नमिनाथ विधान के उपरांत श्री जी की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में अखिल भारतीय तीर्थ क्षेत्र रक्षक कमेटी अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन, गिरनार बचाओ आंदोलन के मुखिया संजय जैन, दिल्ली जैन गोलालारिय समाज राष्ट्रीय संयोजक संतोष जैन, ईडी निदेशक राजीव जैन देहरादून, भिंड गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। मीडिया प्रभारी सोनल जैन ने बताया कि मेले में आए सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार और भोजन की विशेष व्यवस्था समाजश्रेष्ठी परिवार और स्थानीय समाजजनों द्वारा की गई। इस दौरान आकाश मुन्नालाल ऋषभ जैन रोहिणी, दिल्ली द्वारा लकी ड्रा का आयोजन भी हुआ। भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा से भाग लेकर मेले को सफल बनाया।













Add Comment