इंदौर में आयोजित “कुश्ती दंगल धुरंधर” में नकुल पाटोदी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ओलंपिक पदक विजेता महाबली सतपाल की उपस्थिति में आयोजित यह समारोह खेल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा। इंदौर ब्यूरो की रिपोर्ट
इंदौर। शहर के खेल इतिहास में आयोजित “कुश्ती दंगल धुरंधर” कार्यक्रम में इस बार सबसे प्रमुख आकर्षण रहा खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नकुल पाटोदी को प्रदान किया गया “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड”। सम्मान प्राप्त करते समय पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और यह क्षण आयोजन का सबसे भावुक एवं प्रेरणादायक पल बन गया।

इस भव्य समारोह में देश को गौरवान्वित कर ओलंपिक में पदक दिलाने वाले प्रसिद्ध पहलवान एवं प्रशिक्षक महाबली सतपाल की विशेष उपस्थिति रही। उनके करकमलों से सम्मान प्रदान किया जाना आयोजन की गरिमा को और भी ऊंचाई पर ले गया।
कार्यक्रम में चांदरूप अखाड़े के अमित चांदरूप ढाका भी उपस्थित रहे। वहीं के अध्यक्ष नारायण दादा यादव पूरे समय दंगल में मौजूद रहकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। आयोजन की अध्यक्षता नवीन गोधा ने की।
इस ऐतिहासिक आयोजन के शिल्पी मानसिंह यादव पहलवान रहे, जिनके अथक प्रयासों से दंगल धुरंधर को भव्यता मिली।
विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कार्यक्रम की मुख्य पहचान रहा नकुल पाटोदी का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, जिसने इंदौर के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम पन्ना जोड़ दिया।













Add Comment