श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि कमेटी ने रविवार को सागर जिले के राहतगढ़ में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए विराजमान मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं ससंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश-राजेश जैन रागी की यह खबर…
बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि कमेटी ने रविवार को सागर जिले के राहतगढ़ में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य गुणायतन एवं शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं ससंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नैनागिरि कमेटी ने गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए नैनागिरि क्षेत्र की विविध गतिविधियों के बारे में बताया और ससंघ नैनागिरि तीर्थ पर पधारने के लिए निवेदन किया और भोपाल के मंगल चातुर्मास दौरान पूज्य गुरुदेव द्वारा नैनागिरि की पावन भूमि परिसर में मिनी गुणायतन बनाने के तहत विविध रूपरेखा की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसके प्रति कोटि-कोटि साधुवाद आभार जताया।













Add Comment