समाचार

मुनिश्री योगसागरजी ने आचार्य श्री ज्ञानसागरजी के समाधि स्थल पर नमन किया : अद्भुत दर्शन की अनुभूति से ओतप्रोत रहे मुनि श्री


नगर में मुनिश्री योगसागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की समाधि स्थली एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की आचार्य पदस्थली भूमि को नमन किया। नसीराबाद से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


नसीराबाद। नगर में मुनिश्री योगसागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की समाधि स्थली एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की आचार्य पदस्थली भूमि को नमन किया। इससे पूर्व स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने मुनि संघ की भव्य अगवानी की। जब ज्येष्ठ मुनिश्री योग सागर जी महाराज ने संघ सहित आचार्य ज्ञान सागर जी समाधि स्थल के दर्शन उसके उपरांत भाव प्रकट करते हुए कहा कि समाधि स्थली के दर्शन कर अद्भुत दर्शन की अनुभूति हुई। विजय जैन ने बताया की मुनि श्री ने कुंडलपुर से राजस्थान की ओर विहार किया तब उनका लक्ष्य नसीराबाद दादा गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञान सागरजी महाराज समाधि स्थल और अजमेर के आचार्य विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा स्थली के दर्शन के भाव लेकर राजस्थान में प्रवेश किया।

इसमें उनका नसीराबाद का लक्ष्य पूर्ण हुआ। यह उद्गार मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में व्यक्त किए। महाराज श्री संघ सहित आचार्य श्री ज्ञान सागरजी महाराज समाधि स्थल से मुख्य बाजार होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे। मुनि संघ का जगह-जगह पद प्रक्षालन मंगल आरती करते हुए मंगल आगवानी की महाराज श्री का अभी कुछ दिन यहां प्रवास रहने की संभावना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page