समाचार

मुनिश्री विलोकसागर जी ससंघ पहुंचे नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर : समग्र जैन समाज ने पाद प्रक्षालन कर किया स्वागत


मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथयात्रा के अवसर पर 10 मार्च को मंगल विहार कर नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव एवं विशाल रथयात्रा महामहोत्सव के अवसर पर 10 मार्च को श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गुदड़ी मसूर खां से मंगल विहार कर नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश किया। मंगल प्रवेश के दौरान ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मुनिसंघ का स्वागत किया। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लोगों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर भक्ति भाव से अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुनिसंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे।मंदिर में विराजमान अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए गए। इस अवसर पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुनिसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज की मंगलवाणी सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने धर्म, संयम और आस्था के महत्व पर प्रकाश डाला।

भव्य रथयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी

आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथयात्रा महा महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत 11 मार्च को ध्वजारोहण एवं भगवान आदिनाथ विधान किया जाएगा। 12 मार्च को प्रात: 7 बजे भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रथयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समग्र जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल, अशोक जैन, अजय जैन, संजीव जैन, राजेश जैन बल्ले, विनोद जैन,अखिल जैन, सत्येंद्र जैन, समस्त नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page