सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर खैरवाड़ा में शिविर का उदघाटन किया गया। भगवान नेमिनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघोष हुआ। तीन दिवसीय शिविर में छह ढाला और तत्वार्थ सूत्र पढ़ाया जाएगा। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
खैरवाड़ा। सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर खैरवाड़ा में शिविर का उदघाटन किया गया। दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया ने बताया कि आचार्यश्री सुनीलसागरजी के आशीर्वाद से मुनि श्री शुभमसागरजी और मुनि श्री सक्षम सागरजी के सानिध्य में सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आगाज हुआ। सर्वप्रथम भगवान नेमिनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघोष हुआ।
अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, महामंत्री पंकज शाह और बहनों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मुनिश्री ने धर्मप्रेमी बंधुओं को छह ढाला पढ़ाया। शिविर तीन दिन चलेगा। शिविर में छह ढाला और तत्वार्थ सूत्र के बारे में पढ़ाया जाएगा। शाम को छोटे बच्चों को जैन धर्म के प्रथम और द्वितीय भाग की पढ़ाई करवाई। शनिवार को शिविर का समापन होगा। शिविर में बहुत से धर्म प्रेमी बंधुओं ने लाभ लिया।













Add Comment