पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी ससंघ अंकुर कॉलोनी सागर में विराजमान हैं। पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी के शिष्य विचित्र बाते प्रणेता मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी के यहां प्रवचन हो रहे हैं। उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन यहां पर आ रहे हैं। उन्होंने प्रवचन में कहा कि जो लोग आपकी कीमत हालात देखकर लगाते हैं, उन्हें वक्त ही जबाव दे देते हैं। सागर से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…
सागर। पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी ससंघ अंकुर कॉलोनी सागर में विराजमान हैं। पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी के शिष्य विचित्र बाते प्रणेता मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी के यहां प्रवचन हो रहे हैं। उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन यहां पर आ रहे हैं। उन्होंने प्रवचन में कहा कि जो लोग आपकी कीमत हालात देखकर लगाते हैं, उन्हें वक्त आने पर जवाब हालात ही दे देते हैं। हम अक्सर देखते हैं कि कुछ लोग हमारी असली कद्र नहीं करते, बल्कि सिर्फ परिस्थितियों के आधार पर हमारी कीमत लगाते हैं। जब हम सुखी होते हैं, तो वे हमारे साथ होते हैं, लेकिन जब मुश्किलें आती हैं, तो हमारी अहमियत घटा देते हैं।
पर सच यह है कि इंसान की असली पहचान और कद्र तो उसके चरित्र, धैर्य और संघर्ष से होती है। वक्त एक ऐसा शिक्षक है जो हर किसी को सही जगह पर रखता है। जब सही समय आता है, तब वही हालात, जो पहले हमें कमतर आंकते थे, हमारी कद्र का सच्चा जवाब दे देते हैं। यही वजह है कि हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने अंदर की ताकत और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। जो लोग आपकी कीमत सिर्फ हालात देखकर लगाते हैं, उनके लिए वक्त एक सच्चा न्यायाधीश बनकर आता है और उन्हें उनके कृत्यों का फल देता है। इसलिए, धैर्य रखें, अपने कर्मों में स्थिर रहें और भरोसा रखें कि वक्त आपका सही पक्ष जरूर उजागर करेगा।













Add Comment