दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में इंदौर नगर में 25 जनवरी 2026 को बड़े स्तर पर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी समाज में’ के पोस्टर का विमोचन रविवार को उज्जैन में मुनि श्री प्रणुत सागर जी (ससंघ) के पावन सान्निध्य में किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में इंदौर नगर में 25 जनवरी 2026 को बड़े स्तर पर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी समाज में’ के पोस्टर का विमोचन रविवार को उज्जैन में मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज (ससंघ) के पावन सान्निध्य में किया गया। दद्दू ने कहा कि मुनि श्री प्रणुत सागर जी ने परिचय सम्मेलन की पूर्ण सफलता के लिए अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि सामाजिक, धार्मिक और मानवसेवा के कार्यों में फेडरेशन व ग्रुपों की सक्रियता अत्यंत सराहनीय है।
मुनिश्री प्रणुत सागर जी की चरण-छाया में इस पोस्टर का विमोचन फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लॉरेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झांझरी, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव भूपेंद्र जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव देवेंद्र जैन डीके, परवार समाज इंदौर के कार्याध्यक्ष सुदीप जैन, आशीष जैन पाटनी मुंबई, राजेश जैन (कुंभराज), उज्जैन रीजन के संरक्षक नीरज सोगानी, हितेश जैन परम एवं अनिल जैन जैनको की उपस्थिति में किया गया।













Add Comment