समाचार

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार कोः भव्य आयोजन के बीच होगा सागर में धर्म समागम


सागर में विराजित मुनिश्री सुधासागर जी के यहां की जनता प्रवचनों का आनंद तो ले ही रही है। अब उनके संयम उत्सव की भी साक्षी बनेगी। रविवार को मुनिश्री ससंघ पिच्छिका परिवर्तन करेंगे। पढ़िए यह खबर…


सागर। श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ठ संत आचार्य विद्यासागर जी महामुनि राज के निर्यापक मुनिपुगंव श्री सुधासागर जी महाराज का संयम महोत्सव का आगाज हो गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि रविवार दोपहर

22 दिसंबर को मुनिश्री सुधासागर जी महाराज पिच्छिका परिवर्तन करेंगे। मुनि श्री सुधासागर जी का संसघ पिच्छिका परिवर्तन होगा।

दोपहर 1 बजे से आरंभ होगा समारोह

आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। सागर हृदयस्थल तीन बत्ती चौराहा पर संयम उपकरण का परिवर्तन महोत्सव के साक्षी बनने का सुअवसर है। आप सभी अवश्य पधारें। ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page